[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय टीम के अंडर-19 एशिया कप जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय टीम के अंडर-19 एशिया कप जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की इस जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

India Wins U-19 Asia Cup 2026: भारत (India) ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) को हराकर अंडर-19 एशिया कप (Under-19 Asia Cup) 2026 जीत लिया है। भारतीय टीम को इस खिताबी जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार दिन। आज के बेहतरीन प्रदर्शन और पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के लिए हमारे युवा क्रिकेटरों पर हमें बहुत गर्व है। उनकी यह सफलता कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान से छीनी जीत

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए। 338 रन के टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 101 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली और आर्यवीर सहवाग ने 61 गेंदों पर 58 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई। वीके विनीत 21 गेंदों पर 24 रन, अर्जुन राजपूत 18 गेंदों पर 16 रन, यशबर्धन 5 गेंदों पर 9 रन, अन्वय द्रविड़ 12 गेंदों पर 19 रन, आर्यन सवसानी 14 गेंदों पर 9 रन, काव्य पटेल 2 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हो गए।

उस समय लग रहा था कि भारत का जीतना मुश्किल हो गया है। लेकिन इसके बाद मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने भारतीय पारी को संभाला। मनाल 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। मोहित 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे और चिगुरुपति वेंकटा 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी गेंद पर जीत के लिए भारत को 3 रन चाहिए थे, जिस पर चौका लगाकर मोहित ने भारत को चैंपियन बना दिया। मोहित ने दबाव में जो पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, उसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आर्यवीर बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

अंडर-19 एशिया कप 2026 की 5 परियों में 90.25 के औसत से 361 रन बनाए वाले आर्यवीर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet