झुंझुनूं की सड़कों पर निराश्रित गोवंश का जमावड़ा, यातायात प्रभावित; हादसों का खतरा
मुख्य सड़कों और बाजारों में दिनभर विचरण करते गोवंश, रात के अंधेरे में वाहन चालकों के लिए बन रहे परेशानी
झुंझुनूं : शहर की मुख्य सड़कों और प्रमुख बाजारों में इन दिनों निराश्रित गोवंश की समस्या बनी हुई है। सड़कों पर दिनभर गोवंश के विचरण करने से यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसों का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इन्हें नंदीशाला या गोशाला में भिजवाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
शहर के प्रमुख मार्गों पर गोवंश के झुंड जगह-जगह घूमते और सड़कों पर बैठे नजर आते हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। पैदल चलने वाले लोगों को भी इनके बीच से निकलना पड़ता है। कई बार अचानक सड़क पर आने से वाहन चालकों के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो जाती है। प्रदेश में निराश्रित गोवंश के हमलों से लोगों की जान जाने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
रात के अंधेरे में हादसों का खतरा
शहर के कई सड़क मार्गों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। ऐसे में गोवंश सड़कों पर बैठे रहते हैं और अंधेरे के कारण वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पॉलीथीन और कचरे के ढेर में तलाश रहे भोजन
शहर की सड़कों के आसपास लगे कचरे के ढेर भी गोवंश के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। गोवंश कचरे में फेंके गए सड़े-गले फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों के साथ पॉलीथीन भी खा लेते हैं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसानदायक साबित हो सकता है। शहरवासियों ने जिम्मेदार विभाग से निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, नियमित निगरानी करने और सड़कों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2537265


