नोबल समूह देवलावास में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, 2000 बच्चों को बांटी चॉकलेट; 200 होनहार विद्यार्थी और 60 कर्मचारी सम्मानित
नोबल समूह देवलावास में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, 2000 बच्चों को बांटी चॉकलेट; 200 होनहार विद्यार्थी और 60 कर्मचारी सम्मानित
देवलावास : नोबल समूह, देवलावास में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन संतोष नेहरा एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमन नेहरा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर करीब 2000 बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई तथा प्रतिभाशाली बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

मोबाइल से दूरी और पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश
एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर शिवम नेहरा ने बच्चों को बाल दिवस पर नियमित पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। एकेडमिक डायरेक्टर रविन्द्र यादव ने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहकर पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने की सलाह दी। डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा ने बच्चों को अच्छा इंसान बनने और जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कैंपस डायरेक्टर मानसिंह चौधरी, नोबल कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर कुलदीप शर्मा एवं ब्रांच हेड नरेंद्र यादव ने भी बच्चों को खुश रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर NPS-देवलावास के प्रिंसिपल कृष्ण यादव, NSA-पचेरी बड़ी की प्रिंसिपल प्रीति पारीक एवं NCA-बुहाना के प्रिंसिपल विक्रम यादव ने भी बच्चों को संबोधित किया।

200 विद्यार्थियों और 60 कर्मचारियों का सम्मान
प्रबंध निदेशक संदीप नेहरा ने बच्चों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 विद्यार्थियों एवं 60 श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही 12 सर्वश्रेष्ठ कक्षाओं के 500 विद्यार्थियों को एक दिवसीय निःशुल्क शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की घोषणा की गई। 12 सर्वश्रेष्ठ कक्षा प्रभारियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं खेलों में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले 8 विद्यार्थियों को भी नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह और उल्लास के बीच बाल दिवस समारोह यादगार बन गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2536651


