[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने 250 क्विंटल मूंगफली चोरी की:मां का देहांत होने के बाद फैक्ट्री कम आ रहे थे मालिक, स्टॉक देखा तो खुलासा हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने 250 क्विंटल मूंगफली चोरी की:मां का देहांत होने के बाद फैक्ट्री कम आ रहे थे मालिक, स्टॉक देखा तो खुलासा हुआ

सीकर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने 250 क्विंटल मूंगफली चोरी की:मां का देहांत होने के बाद फैक्ट्री कम आ रहे थे मालिक, स्टॉक देखा तो खुलासा हुआ

सीकर : सीकर में मूंगफली प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने 250 क्विंटल माल चोरी कर लिया। मालिक के फैक्ट्री में नहीं आने पर कर्मचारियों ने इसका फायदा उठाया। अब मालिक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

सांगलिया निवासी रमेश कुमार मिश्रा (61) ने सदर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि मेरी सीकर में नाथावतपुरा के पास गोपाल फूड एग्रो के नाम से मूंगफली प्रोसेस की फैक्ट्री है। मां के बीमार रहने और देहांत होने के कारण पिछले 2 महीने से फैक्ट्री पर जाना कम कर दिया था।

फैक्ट्री के सीसीटीवी बंद कर मूंगफली बेच दी

इसका फायदा उठाकर फैक्ट्री पर मशीन ऑपरेटिंग का काम करने वाले सद्दाम, ठेकेदार रामस्वरूप, नरसीराम सहित 7-8 अन्य लोगों ने मिलकर फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे बंद करके मूंगफली को बेच दिया। अब फैक्ट्री में रखे गए स्टॉक को देखा तो 250 क्विंटल माल कम मिला। इन लोगों के द्वारा कई बार में इस माल को गायब किया गया।

तीनों को डिटेन किया गया

सदर थाना SHO पवन कुमार चौबे का कहना है कि मामले में तीनों लोगों को डिटेन किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet