[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन बस स्टैंड तिराहे पर अतिक्रमण से रोज जाम:दुकानों के आगे सामान और पार्किंग से सड़क हुई संकरी, पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन बस स्टैंड तिराहे पर अतिक्रमण से रोज जाम:दुकानों के आगे सामान और पार्किंग से सड़क हुई संकरी, पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की

पाटन बस स्टैंड तिराहे पर अतिक्रमण से रोज जाम:दुकानों के आगे सामान और पार्किंग से सड़क हुई संकरी, पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की

पाटन : पाटन कस्बे के मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। यहां रोजाना जाम लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय लग जाता है। कई बार वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकानदारों ने दुकानों के आगे सामान रखकर सड़क तक अतिक्रमण कर रखा है। वहीं, दुकानों के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहन भी आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं। इससे सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। ऐसे में आमने-सामने से वाहन आने पर यातायात बाधित हो जाता है और देखते ही देखते जाम लग जाता है।

दिनभर रहती है वाहनों की आवाजाही

मुख्य बस स्टैंड तिराहा होने के कारण यहां दिनभर बसों, निजी वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने, अवैध और बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने तथा मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर नियमित रूप से पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet