सीकर में 23 साल की विवाहिता ससुराल से लापता:ससुर ने युवक पर शक जताया; दूसरी युवती भी कॉलेज से वापस नहीं लौटी
सीकर में 23 साल की विवाहिता ससुराल से लापता:ससुर ने युवक पर शक जताया; दूसरी युवती भी कॉलेज से वापस नहीं लौटी
सीकर : सीकर में 23 साल की विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। जो दोपहर बाद अपने ससुराल वालों को नजर नहीं आई। ससुर ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं दूसरे मामले में एक युवती कॉलेज से घर वापस नहीं लौटी। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
23 साल की विवाहिता के ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पुत्रवधू 13 नवंबर की दोपहर 1:30 बजे बाद ससुराल में नजर नहीं आई। इसके बाद उसकी गांव में भी काफी तलाश की गई। रिश्तेदारों और परिचित लोगों से भी पूछा। लेकिन बहू का कुछ पता नहीं चल पाया।
अब एक युवक पर शक है कि वह उसे अपने साथ ले जा सकता है। ससुराल के लोगों के द्वारा उस युवक के नंबर भी पुलिस को दिए गए हैं। जिसके आधार पर अब पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है।
कॉलेज गई युवती भी लापता
सीकर में कॉलेज के लिए निकली युवती के लापता होने का भी मामला सामने आया है। इस संबंध में 21 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 13 नवंबर की सुबह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद युवती का कुछ पता नहीं चल पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536319

