[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने किया ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने किया ऐलान

ओवैसी-चंद्रशेखर की राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब देने की तैयारी, हिंदुत्ववादी दलों को एकजुट कर बनेगा राष्ट्रीय गठबंधन (RAAG)

नई दिल्ली : अखिल भारत हिंदू महासभा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज ने घोषणा की है कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही हिंदुत्ववादी विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय गठबंधन (RAAG) बनाने की तैयारी भी की जा रही है।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती है। प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना महासभा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जातिगत विभाजन और सांप्रदायिक राजनीति के बजाय हिंदुत्व की विचारधारा को मजबूत करने के लिए महासभा पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीति का हिंदू महासभा लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने ओवैसी और उनके भाई के पूर्व में दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए भाजपा से भी सवाल किया कि ऐसे मामलों में प्रभावी राजनीतिक एवं कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो हिंदुत्व की विचारधारा के अनुरूप कार्य करे तथा संतों, मठों, मंदिरों, हिंदू समाज और सर्वसमाज के हितों की रक्षा करे। उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने पर भी जोर दिया।

पवन कुमार पूनिया होंगे स्टार प्रचारक

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया भी महासभा के स्टार प्रचारक रहेंगे। वे प्रदेशभर में चुनाव प्रचार करेंगे। पूनिया राजस्थान में सनातन धर्म, हिंदू स्वाभिमान और गौ-रक्षा के मुद्दों पर सक्रिय हैं।

राष्ट्रीय गठबंधन के लिए राजनीतिक दलों से बातचीत

महासभा हिंदुत्ववादी विचारधारा वाले राजनीतिक दलों को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय गठबंधन (RAAG) बनाने की दिशा में काम कर रही है। स्वामी चक्रपाणि महाराज के अनुसार उत्तर प्रदेश शिवसेना सहित कई राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है। छठ पूजा के बाद इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठकें कर आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।

403 सीटों के लिए गठित होगी चुनाव समिति

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन के लिए विशेष चुनाव समिति बनाई जाएगी। समिति योग्य, कर्मठ, जनसेवा में सक्रिय और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों का चयन करेगी। महासभा ने सभी वर्गों के योग्य लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर देने की बात कही है। प्रत्याशी चयन में योग्यता, सामाजिक कार्य और जनसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।

राम जन्मभूमि आंदोलन में भूमिका का किया उल्लेख

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की न्यायिक लड़ाई में अखिल भारत हिंदू महासभा की ऐतिहासिक भूमिका रही है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक महासभा ने कानूनी संघर्ष किया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में अपील संख्या 2636 का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए न्यायालय में संघर्ष करने वाली हिंदू महासभा अब उत्तर प्रदेश की राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान के मुद्दों को लेकर भी चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet