[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय रैंकिंग में झुंझुनूं प्रदेश में दूसरे स्थान पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय रैंकिंग में झुंझुनूं प्रदेश में दूसरे स्थान पर

संयुक्त निदेशक अनुसुइया सिंह ने सीडीईओ कार्यालय का किया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की प्रगति और जिले के नवाचारों की सराहना की

झुंझुनूं : शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय रैंकिंग में झुंझुनूं जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस माह प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले की इस उपलब्धि पर संयुक्त निदेशक शिक्षा अनुसुइया सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

संयुक्त निदेशक अनुसुइया सिंह ने शुक्रवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी कक्षों एवं विभिन्न प्रभारों का अवलोकन किया। साथ ही जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली। इसके बाद समस्त स्टाफ की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

संयुक्त निदेशक अनुसुइया सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय रैंकिंग में झुंझुनूं का लगातार बेहतर प्रदर्शन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करना जिले के लिए सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने जिले में किए जा रहे नवाचारों और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बेहतर निगरानी और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान सहायक निदेशक कपिल कुलहरी, एपीसी रविन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य अशोक जांगिड़, कार्यक्रम अधिकारी कमलेश शर्मा, राजपाल, संस्थापन अधिकारी नरेंद्रपाल चीता, लेखाकार निधि, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार, अनिल कुमार, सरिता, कृष्णा, रोहिताश एवं रमेश कुमार सहित कार्यालय के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22