बिसाऊ में 17 नवंबर को धूमधाम से मनेगी गौपाष्टमी, गौशाला में लगेगा भव्य मेला
गौ आरती, शोभायात्रा, तुलादान और चाट मेले का होगा आयोजन, गांधी चौक पर सुबह 10 बजे होगी सामूहिक आरती
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे में गौसेवा और गौभक्ति के प्रतीक गौपाष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिसाऊ पिंजरापोल सोसायटी की ओर से संचालित गौशाला में 17 नवंबर को गौपाष्टमी पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य मेले का आयोजन भी होगा।
सोसायटी के संयोजक कपिलेश शर्मा ने बताया कि गौशाला में प्रतिवर्ष गौपाष्टमी पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गौशाला ट्रस्टी कमल पोद्दार के निर्देशन में पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।
नाथजी आश्रम के महंत योगी रविनाथ ने गौपाष्टमी पर तुलादान के धार्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन गौमाता के लिए तुलादान करना पुण्यदायी माना जाता है। गौसेवा से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने आमजन से गौपाष्टमी पर गौसेवा और तुलादान कार्यक्रम में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
गौ आरती से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
गौपाष्टमी पर्व पर सुबह गौशाला परिसर में गौ आरती के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद गौमाता की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। शोभायात्रा मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक पहुंचेगी, जहां सुबह 10 बजे सामूहिक गौ आरती की जाएगी।
दिनभर तुलादान, शाम को सजेगा मेला
गौशाला परिसर में सुबह से सूर्यास्त तक तुलादान कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में नगरवासी और श्रद्धालु गौदर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान चाट मेले का विशेष आकर्षण रहेगा।
गौपाष्टमी पर्व को लेकर गौभक्तों और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति ने अधिकाधिक लोगों से गौसेवा, गौदर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534353

