विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, सेवादल ने की कार्रवाई की मांग
गृह मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उच्चस्तरीय जांच करवाकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर गरीब मजदूरों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अलवर जिला पर्यवेक्षक रूपेन्द्र सिंह मीना के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया कि मनकसास निवासी उदय कुमार कुमावत सहित क्षेत्र के कई गरीब परिवारों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित ठगों ने लाखों रुपये ऐंठ लिए और बाद में फरार हो गए। इस संबंध में उदय कुमार कुमावत की ओर से एफआईआर संख्या 0228/2026 दर्ज करवाने का भी उल्लेख किया गया है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पीड़ित जब शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस ने कथित तौर पर मामला गैर-इलाके का बताकर कार्रवाई टाल दी। इससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं।
सेवादल पदाधिकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने, ठगी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों की ठगी गई राशि वापस दिलवाकर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534338

