[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कारागृह में भामाशाहों और प्रेरकों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कारागृह में भामाशाहों और प्रेरकों का किया सम्मान

चैनरूप दायमा व सांवताराम ईसरान को माला, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, बंदियों को वितरित किए फल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कारागृह में बंदियों के लिए उपयोगी भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने तथा अन्य भामाशाहों को सहयोग के लिए प्रेरित करने वाले समाजसेवियों का शुक्रवार को सम्मान किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पुरस्कृत शिक्षक फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं छापर निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चैनरूप दायमा तथा चूरू के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सांवताराम ईसरान को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सज्जन सिंह सैनी ने बंदियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी मेहनत से अर्जित धन-संपत्ति में से जरूरतमंदों को सहयोग देने से व्यक्ति को आत्मिक सुख, शांति और प्रसन्नता मिलती है। दूसरों की दुआएं और आशीर्वाद जीवन को सार्थक बनाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति में सदैव सेवा और सहयोग का भाव होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश फगेड़िया ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपना अधिकतम समय पुस्तकें पढ़ने और अपने आराध्य का स्मरण करते हुए ध्यान लगाने में व्यतीत करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलेगी, चिंता कम होगी और मनोबल मजबूत बनेगा।

सम्मानित चैनरूप दायमा एवं सांवताराम ईसरान ने आयोजकों का आभार जताते हुए भविष्य में भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने तथा अन्य भामाशाहों को प्रेरित करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पेंशनर शिवभगवान सैनी एवं अनुराग फगेड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जेल अधीक्षक जगदीश प्रसाद पूनिया ने भामाशाहों एवं प्रेरकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध करवाई गई सामग्री बंदियों के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। आयोजन में मुख्य प्रहरी मोहर सिंह, प्रहरी नरेंद्र कुमार, कन्हैयालाल एवं ओमप्रकाश का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव ओमप्रकाश तंवर ने किया। अंत में भामाशाहों की ओर से सभी बंदियों को प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22