ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत:1 युवक गंभीर घायल, मेगा हाईवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास हादसा
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत:1 युवक गंभीर घायल, मेगा हाईवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास हादसा
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय उमेश जाट और 25 वर्षीय संदीप मेघवाल घायल हो गए। उमेश की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तहसील के गांव चैनपुरा निवासी उमेश और नाकरासर निवासी संदीप शहर से चैनपुरा जा रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दोनों घायलों को सरकारी जालान अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में उमेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जालान अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। उमेश का शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534282


