रतनगढ़ के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी:किराएदार के लौटने के बाद नुकसान का चलेगा पता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
रतनगढ़ के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी:किराएदार के लौटने के बाद नुकसान का चलेगा पता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में वार्ड 37 स्थित लुंडिया मोहल्ले में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस नुकसान का आकलन किराएदार के लौटने के बाद करेगी।
रतनगढ़ पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि मकान मालिक लालचंद गौरीसरिया परिवार के साथ सूरत में रहते हैं। उनके मकान में रेलवे कर्मचारी सुमन जाट किराएदार हैं। वह 10 नवंबर को उज्जैन गई थीं। मकान की सुबह-शाम देखभाल के लिए रेलवे में सफाई का काम करने वाला नरेश आता था। शुक्रवार को वह लाइट बंद करने पहुंचा, तो कमरों के ताले टूटे मिले। उसने सुमन को इसकी सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534282


