[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत:केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था शव; पुलिस थाने से 200 मीटर दूर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत:केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था शव; पुलिस थाने से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

रींगस में खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, ड्राइवर की मौत:केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था शव; पुलिस थाने से 200 मीटर दूर हुआ हादसा

रींगस : रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर ममता होटल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक बनवारी लाल (47) की मौत हो गई। दुर्घटना पुलिस थाने से महज 300 मीटर दूर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक में फंसे चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया

पुलिस के मुताबिक, ट्रेलर हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सेवा की ढाणी, तन जाजोद निवासी बनवारी लाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे विकास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हाईवे पर खड़े वाहनों से पहले भी हो चुके हादसे

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रेलर को हाईवे से हटवाकर थाने पहुंचाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर यातायात दोबारा सुचारू हो सका। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले नदी की पुलिया पर खड़े ट्रक से एक बस टकरा गई थी। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि वह दुर्घटनास्थल भी बनवारी लाल के हादसे वाली जगह से करीब 100 मीटर दूर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22