नवलगढ़ में घर का गेट और दीवार तोड़ी:परिवार को धमकी देने का भी आरोप, कैंपर और कार में आए थे युवक
नवलगढ़ में घर का गेट और दीवार तोड़ी:परिवार को धमकी देने का भी आरोप, कैंपर और कार में आए थे युवक
नवलगढ़ : देवीपुरा बणी में 10-15 युवकों द्वारा एक घर का गेट, दीवार तोड़ने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर गोठड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। सुरेश कुमार सैनी ने गोठड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवंबर की रात करीब 12 बजे और फिर सुबह 3:40 बजे कैंपर और स्विफ्ट कार में सवार युवक वहां पहुंचे।
आरोप है कि युवकों ने गाड़ी पर लगी गाटर से घर के मुख्य गेट और दीवार को टक्कर मारकर तोड़ दिया। उन्होंने गाली-गलौच की और परिवार को घर से बाहर निकलने की धमकी दी। साथ ही, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सुरेश कुमार सैनी ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534268


