आबसर में 32वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:विजेता टीम को मिले 41 हजार रुपये और ट्राफी
आबसर में 32वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:विजेता टीम को मिले 41 हजार रुपये और ट्राफी
छापर : आबसर के ताल मैदान में शुक्रवार शाम 32वीं रायचंद कालेर मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सुजानगढ़ की खींची स्पोर्ट्स ने स्वामी स्टील को 64 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता राका समिति के सहयोग से आयोजित हुई।
आयोजन समिति के गोपालराम कालेर ने बताया कि खींची स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 112 रन बनाए। शाह हुसैन ने 16 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। जवाब में स्वामी स्टील की टीम 48 रन पर सिमट गई। शाह हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विजेता टीम को 41 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक ने की। भाजपा आबसर मंडल अध्यक्ष चितरंजन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन ईश्वरचंद सुथार ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2534282


