[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में सफाई व्यवस्था बेपटरी, गंदगी और दुर्गंध से आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में सफाई व्यवस्था बेपटरी, गंदगी और दुर्गंध से आमजन परेशान

लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नहीं सुधरे हालात, कचरा पात्र भरने से सड़कों पर फैल रही गंदगी

बुहाना : सरकार स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता ही सेवा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बुहाना कस्बे में सफाई व्यवस्था की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। नगर पालिका प्रशासन की कथित लापरवाही के चलते मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जगह-जगह रखे कचरा पात्र कचरे से भरे पड़े हैं। नियमित सफाई और समय पर कचरा संग्रहण नहीं होने से कचरा सड़कों पर फैल रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आमजन और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी भी उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों की कमी और कचरा पात्रों की नियमित सफाई नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कस्बेवासी लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरे हालात

नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर पार्षदों और प्रबुद्ध नागरिकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर और स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को लिखित शिकायत भेजी है। ज्ञापन में अधिशासी अधिकारी पर राजनीतिक पूर्वाग्रह से कार्य करने के आरोप लगाते हुए पालिका में कथित अनियमितताओं की जांच कराने और सफाई व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग की गई है।

बजट खर्च होने के बावजूद व्यवस्था पर सवाल

स्वच्छता के नाम पर सरकारी बजट खर्च होने के बावजूद कस्बेवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए आवंटित बजट का उपयोग किस तरह किया जा रहा है। अब देखना होगा कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन कब जागेगा और बुहाना के लोगों को गंदगी व दुर्गंध से कब राहत मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22