[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बजरंग दल के सातवें विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा रक्तदाताओं का सैलाब, 234 यूनिट रक्त संग्रहित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बजरंग दल के सातवें विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा रक्तदाताओं का सैलाब, 234 यूनिट रक्त संग्रहित

बाबा अशोक कुमार सैनी ने किया जीवन का 50वां रक्तदान, संतों और जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के बस स्टैंड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में बजरंग दल के तत्वावधान में सातवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया। चार ब्लड बैंक टीमों के सहयोग से कुल 234 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

बाबा अशोक सैनी ने लगाया रक्तदान का अर्धशतक

शिविर का मुख्य आकर्षण रक्तदान प्रमुख बाबा अशोक कुमार सैनी रहे। उन्होंने अपने जीवन का 50वां रक्तदान कर रक्तदान के प्रति समर्पण का संदेश दिया। रक्त संग्रहण के लिए चार मेडिकल टीमें तैनात रहीं। इनमें जयपुर की दो, नवलगढ़ जिला अस्पताल की एक तथा सीकर की एक ब्लड बैंक टीम शामिल रही।

संतों और अतिथियों ने किया शुभारंभ

रक्तदान शिविर का शुभारंभ संत समाज और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर शिवराज जति महाराज, तिरुपति बालाजी के रामनारायण दास त्यागी, मनीष महाराज, खांडेश्वर धाम के शंकर दास महाराज, योगिदास महाराज, किन्नर समाज की अध्यक्ष सनम बाई, थानाधिकारी रामपाल मीणा और नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि महेश सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शिविर के सफल संचालन में बजरंग दल के तहसील संयोजक रणसिंह, नगर संयोजक अमित जांगिड़, रक्तदान संयोजक प्रदीप सैनी और रक्तदान प्रमुख बाबा अशोक कुमार सैनी ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा व्यवस्थाएं संभालीं।

इस दौरान पार्षद कुलदीप कटारिया, श्यामलाल कटारिया, तेजस छीपा, राजेंद्र, बनवारी मीणा, विमल बंसल, राहुल चेजारा, मनोज टांक, गंगाराम मोर्या, प्रियांशु स्वामी, हिमांशु कुमावत, सुनील सैनी, कमलेश सैनी, मनीष कुमावत, रामकृष्ण और संदीप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22