[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले में 16.68 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले में 16.68 लाख मतदाताओं की प्रारूप सूची जारी, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

6 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची प्रकाशित, 41,267 मतदाताओं की हुई शुद्ध वृद्धि; अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को होगी जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत गुरुवार को चूरू जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। जिले में कुल 16 लाख 68 हजार 24 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन करवाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित आपणी योजना के मीटिंग हॉल में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 16,68,024 मतदाता शामिल हैं। इनमें 8,75,301 पुरुष, 7,92,712 महिला और 11 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सादुलपुर में 2,52,459, तारानगर में 2,67,506, सरदारशहर में 3,09,566, चूरू में 2,59,095, रतनगढ़ में 2,81,949 तथा सुजानगढ़ में 2,97,449 मतदाता पंजीकृत हैं। पिछली अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 के बाद निरंतर अद्यतन प्रक्रिया में 46,140 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 4,873 नाम हटाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 41,267 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है।

इस तारीख तक करवा सकेंगे संशोधन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6, प्रवासी भारतीयों के लिए प्रपत्र-6ए, नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज करवाने के लिए प्रपत्र-7 तथा नाम, पता एवं अन्य विवरण में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र बदलवाने या दिव्यांग के रूप में चिह्नित करवाने के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकेगा।

एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकेंगे। आधार संख्या देना स्वैच्छिक है। आधार उपलब्ध नहीं करवाने के आधार पर किसी भी आवेदन को अस्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन वोटर सर्विस पोर्टल अथवा ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे। इसके अलावा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

जिले में 1860 मतदान केंद्र, बीएलए नियुक्ति पर जोर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि जिले में कुल 1860 मतदान केंद्र हैं। इनमें भाजपा की ओर से 1565, कांग्रेस की ओर से 1560 तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से 29 मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए) नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहयोग मिल सके।

उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि में बीएलए मतदाताओं से भरे हुए प्रपत्र एकत्र कर प्रतिदिन अधिकतम 10 प्रपत्र (6, 7 एवं 8) बीएलओ को जमा करवा सकते हैं। पूरी अवधि में अधिकतम 30 आवेदन जमा करवाए जा सकेंगे। इससे अधिक आवेदन जमा करवाने पर उनका क्रॉस सत्यापन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतदाताओं से अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र लोगों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होने या विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में संबंधित प्रपत्र भरकर आवश्यक संशोधन करवाएं, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में भाजपा की ओर से बजरंगलाल बेनीवाल, कांग्रेस की ओर से असलम खोखर, बहुजन समाज पार्टी की ओर से डॉ. राहुल कस्वां सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22