[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ के डंपिंग यार्ड में बार-बार आगजनी, एक माह में 3-4 घटनाओं से बड़े हादसे का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ के डंपिंग यार्ड में बार-बार आगजनी, एक माह में 3-4 घटनाओं से बड़े हादसे का खतरा

गांगियासर रोड स्थित कचरा संग्रहण स्थल पर आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं, चूरू से मेडिकल कचरा डालने का मामला भी उठा चुका है सवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : गांगियासर रोड स्थित नगरपालिका के डंपिंग यार्ड में बार-बार आग लगने की घटनाओं ने नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले एक माह में यहां 3 से 4 बार अज्ञात कारणों से आग लग चुकी है। लगातार हो रही आगजनी के बावजूद अब तक आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में डंपिंग यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

कभी भी विकराल रूप ले सकती है आग

डंपिंग यार्ड में लगातार आग लगना किसी बड़े हादसे की आशंका को जन्म दे रहा है। यदि आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि बार-बार आग लगने के बावजूद स्थायी समाधान के प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हैं और किसी बड़े हादसे की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी?

चूरू से मेडिकल कचरा डालने का मामला भी चर्चा में

करीब 6-7 दिन पहले इसी डंपिंग यार्ड में चूरू से लाकर मेडिकल बायोवेस्ट (अस्पतालों से निकलने वाला दूषित कचरा) डालने का मामला सामने आया था। इस पर नगरपालिका प्रशासन ने संबंधित ट्रैक्टर को जब्त कर 5100 रुपए का जुर्माना वसूला था।

हालांकि इस कार्रवाई के बाद भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। चूरू से मेडिकल कचरा यहां कब से लाया जा रहा था? इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल था? क्या इसकी व्यापक जांच की गई या कार्रवाई ट्रैक्टर जब्ती और जुर्माना वसूली तक ही सीमित रह गई?

व्यापक जांच और स्थायी समाधान की मांग

एक तरफ डंपिंग यार्ड में बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बाहरी क्षेत्र से मेडिकल कचरा लाकर डालने का मामला भी गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि नगरपालिका प्रशासन आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच करवाए, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे तथा मेडिकल बायोवेस्ट प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे।

अब देखना यह है कि नगरपालिका प्रशासन इन सवालों पर कब गंभीरता दिखाता है। आखिर बार-बार आग लगने की घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए कब ठोस कदम उठाए जाएंगे? जनहित से जुड़े इन सवालों के जवाब का इंतजार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22