गणेश्वर सीएचसी में एक डॉक्टर रोजाना 300 मरीज देख रहे:डॉक्टर की कमी के चलते लगी मरीजों की लाइनें, प्रभारी बोले- नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को दी सूचना
गणेश्वर सीएचसी में एक डॉक्टर रोजाना 300 मरीज देख रहे:डॉक्टर की कमी के चलते लगी मरीजों की लाइनें, प्रभारी बोले- नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को दी सूचना
नीमकाथाना : गणेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर के भरोसे इलाज चल रहा है। यहां रोज 280 से 300 मरीज आते हैं। डॉक्टर की कमी के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को भी अस्पताल में मरीजों की कतार लगी रही। ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को क्रमोन्नत कर सीएचसी बनाया था। पीएचसी के समय यहां रोज 80 से 100 मरीजों की ओपीडी होती थी। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 300 तक पहुंच गई है।

गणेश्वर के अलावा भाद्र, अगरी, दीपावास और टोडा सहित आसपास के गांवों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। 30 बेड के इस अस्पताल में डॉक्टर कैलाश गुर्जर अकेले कार्यरत हैं। वे ओपीडी और इमरजेंसी के साथ अस्पताल के दूसरे काम भी संभालते हैं।
सीएमएचओ ने एक अन्य डॉक्टर की नियुक्ति की है, लेकिन वे पिछले पांच दिनों से छुट्टी पर हैं। इस वजह से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सीएचसी प्रभारी कैलाश गुर्जर ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना दी गई है। फिलहाल वे अकेले पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2530873