खड़ी कार को स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर:चूरू में केंद्रीय विद्यालय के सामने हादसा, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त
खड़ी कार को स्कॉर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर:चूरू में केंद्रीय विद्यालय के सामने हादसा, दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त
चूरू : चूरू में केंद्रीय विद्यालय के सामने बुधवार रात स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
कार सवार रास्ते की जानकारी लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से आई स्कॉर्पियो ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। पहले एंटी रोमियो स्क्वाड और फिर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2530873

