[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:1 व्यक्ति गंभीर घायल, हॉस्पिटल में इलाज जारी, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:1 व्यक्ति गंभीर घायल, हॉस्पिटल में इलाज जारी, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

चूरू में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:1 व्यक्ति गंभीर घायल, हॉस्पिटल में इलाज जारी, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

चूरू : चूरू में सदर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल के बेटे की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खांसोली गांव निवासी पवन कुमार ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश बाइक से दवाई लेने चूरू आये थे। दवाई लेकर गांव लौटते समय पुलिया के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्करइतनी तेज थी कि ओमप्रकाश सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद घायल ओमप्रकाश को इलाज के लिए चूरू के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी हैं। पुलिस ने पवन कुमार की रिपोर्ट पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22