संयुक्त बैंक खाते से 2.46 लाख रुपए निकाले:युवक ने साइबर ठगी की शिकायत की; स्टेटमेंट लेने पर मिली जानकारी
संयुक्त बैंक खाते से 2.46 लाख रुपए निकाले:युवक ने साइबर ठगी की शिकायत की; स्टेटमेंट लेने पर मिली जानकारी
सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड 26 में रहने वाले 29 वर्षीय युवक ने शिकायत की है कि उसके और पिता के संयुक्त बैंक खाते से 2 लाख 46 हजार 856 रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि शिकायतकर्ता बंटी पुत्र डालूराम माली का अपने पिता के साथ एचडीएफसी बैंक, राजगढ़ में संयुक्त खाता है। खाते से पिता का मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।
कई ट्रांजेक्शन से निकाले पैसे
बंटी ने बताया कि 10 नवंबर को खाते का स्टेटमेंट लेने पर पता चला कि 6 नवंबर को कई यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 25 हजार, 70 हजार 625, 25 हजार, 26 हजार 185, 34 हजार 933, 25 हजार, 15 हजार और 25 हजार 113 रुपए निकाले गए।
शिकायतकर्ता ने साइबर ठगी की शिकायत साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर में दर्ज कराई। इसके बाद 11 नवंबर को राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर से जीरो नंबर एफआईआर राजगढ़ थाने को मिली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2530871
