सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 14 नवंबर से:4.1 लाख वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच
सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण 14 नवंबर से:4.1 लाख वोटर्स चुनेंगे 12 जिला परिषद, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच
सीकर : सीकर में पंचायती राज चुनावों का अंतिम चरण 14 नवंबर से शुरू होगा। इस चरण में जिले के 4,01,124 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 12 जिला परिषद सदस्य, 75 पंचायत समिति सदस्य और 123 सरपंच चुनेंगे। अंतिम चरण में 5 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होंगे। सीकर की बलारां, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति क्षेत्रों की 123 ग्राम पंचायत के वोटर्स मतदान करेंगे। 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी। वहीं 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होंगे।
13 नवंबर को होगी पोलिंग पार्टियां रवाना
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले में अंतिम चरण के चुनावों के लिए 13 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग EVM से और पंच-सरपंच की वोटिंग बैलट पेपर से होगी। रवानगी से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम ट्रेनिंग दी जाएगी। 14 नवंबर और 16 नवंबर को होने वाले अंतिम चरण के पंचायत राज चुनाव के लिए सभी 123 ग्राम पंचायत में कुल 431 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मोदी ने बताया कि चुनावों के बाद सभी ईवीएम वापस SK गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में करवाई जाएगी।
123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि अंतिम चरण में सीकर जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्राें की 123 ग्राम पंचायतों के 4 लाख 1 हजार 124 वोटर्स 12 जिला परिषद सदस्यों, 75 पंचायत समिति सदस्यों, 123 सरपंच और 1,115 वार्ड पंच का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण वोटिंग करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2530873
