[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल-टूटकर खेत में गिरे:फ्रिज, पंखे सहित कई उपकरण जले; ग्रामीण बोले-जर्जर पोल को बदलने की मांग की थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल-टूटकर खेत में गिरे:फ्रिज, पंखे सहित कई उपकरण जले; ग्रामीण बोले-जर्जर पोल को बदलने की मांग की थी

11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल-टूटकर खेत में गिरे:फ्रिज, पंखे सहित कई उपकरण जले; ग्रामीण बोले-जर्जर पोल को बदलने की मांग की थी

बुहाना : झुंझुनूं के बुहाना उपखंड की गड़ाखेड़ा ग्राम पंचायत के कलगांव में गुरुवार सुबह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल टूटकर गिर गए। पोल विक्रम सिंह यादव के खेत में गिरे और हाईटेंशन लाइन के तार नीचे से गुजर रही एलटी (घरेलू बिजली) लाइन पर जा गिरे। इससे गांव के कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट पहुंच गया। तेज धमाकों के साथ घरों में लगे फ्रिज, पंखे, आरओ सहित कई बिजली उपकरण जल गए। सुबह का समय होने के कारण लोग घरों में मौजूद थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विक्रम सिंह यादव के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की यह बिजली लाइन हिरवा की तरफ से आ रही है। गुरुवार सुबह अचानक पोल टूटकर उनके खेत में गिर गए। पोल टूटने के साथ ही बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। हाईटेंशन लाइन के तार एलटी लाइन के संपर्क में आने से घरेलू बिजली सप्लाई में अचानक वोल्टेज बढ़ गया। इससे घरों में लगे बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा। धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

पोल टूटने के साथ ही बिजली लाइन में धमाके हुए। जिससे घरेलू बिजली उपकरण खराब हो गए।
पोल टूटने के साथ ही बिजली लाइन में धमाके हुए। जिससे घरेलू बिजली उपकरण खराब हो गए।

पहले से जर्जर थे पोल, कई बार निगम को दी थी सूचना

ग्रामीण विक्रम सिंह यादव ने बताया कि बिजली लाइन के पोल पहले से ही क्षतिग्रस्त और जर्जर हालत में थे। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन पोल बदलने या उनकी मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था। विक्रम सिंह यादव के अनुसार, गुरुवार सुबह वही जर्जर पोल टूटकर उनके खेत में गिर गए। इसके बाद गांव के घरों में हाई वोल्टेज पहुंच गया और कई घरेलू उपकरण जल गए। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ट्रांसफार्मर का पोल भी टूटा, दूसरे हादसे का खतरा

ग्रामीणों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर का एक पोल भी टूटा हुआ है। उसकी हालत भी खराब है। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक हादसा होने के बाद भी यदि विभाग ने अन्य जर्जर पोल और बिजली लाइनों को दुरुस्त नहीं किया तो भविष्य में जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने बिजली निगम से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा, जर्जर लाइनें बदलने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम से नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन घरों के फ्रिज, पंखे, आरओ और अन्य बिजली उपकरण खराब हुए हैं, उनके नुकसान की भरपाई निगम को करनी चाहिए। साथ ही गांव में जर्जर बिजली पोल, ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त पोल और पुरानी लाइनों की जांच करवाकर उन्हें तत्काल बदलना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22