[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रत्याशी विधायक के साथ देवदर्शन यात्रा पर रवाना:श्री सांवलिया सेठ सहित कई धार्मिक स्थलों पर धोक लगाई, संभावित बाड़ाबंदी से जोड़कर देख रहे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रत्याशी विधायक के साथ देवदर्शन यात्रा पर रवाना:श्री सांवलिया सेठ सहित कई धार्मिक स्थलों पर धोक लगाई, संभावित बाड़ाबंदी से जोड़कर देख रहे लोग

भाजपा प्रत्याशी विधायक के साथ देवदर्शन यात्रा पर रवाना:श्री सांवलिया सेठ सहित कई धार्मिक स्थलों पर धोक लगाई, संभावित बाड़ाबंदी से जोड़कर देख रहे लोग

नवलगढ़ : गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति के सदस्य पदों के भाजपा प्रत्याशी विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में देवदर्शन यात्रा पर रवाना हुए। प्रत्याशियों ने श्री सांवलिया सेठ सहित कई धार्मिक स्थलों पर धोक लगाई और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विधायक जाखल ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। यात्रा में पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, डूंडलोद के पूर्व चेयरमैन हरफूल सिंह पूनिया और अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज

यात्रा को धार्मिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को देखते हुए इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

भाजपा प्रत्याशियों का विधायक के नेतृत्व में एक साथ देवदर्शन के लिए रवाना होना चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में इसे प्रत्याशियों की एकजुटता और संभावित बाड़ाबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। अब नजरें प्रधान चुनाव के राजनीतिक समीकरणों पर हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22