पंचायतीराज चुनावों को लेकर बिसाऊ पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
पंचायतीराज चुनावों को लेकर बिसाऊ पुलिस अलर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए बिसाऊ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में थाना बिसाऊ पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान ग्राम पंचायत निराधनू, कोदेसर, चंदवा, बिरमी, दिलोई, गांगियासर एवं ढिलसर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीम ने भ्रमण किया।
फ्लैग मार्च थानाधिकारी सीआई उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें एसआई इंद्राज सिंह सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सतर्क रहने का संदेश देना है। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528709

