[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पेश की खिराज-ए-अकीदत, शिक्षा की रोशनी फैलाने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पेश की खिराज-ए-अकीदत, शिक्षा की रोशनी फैलाने का लिया संकल्प

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पेश की खिराज-ए-अकीदत, शिक्षा की रोशनी फैलाने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय की उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती अकीदत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की।

कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआ की गई। संस्थान के अध्यक्ष आजम अली खान पितीसर ने मौलाना आजाद के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आजाद आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने यूजीसी और आईआईटी जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों की नींव रखकर देश में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर संस्था के इनायत खान, मैनुद्दीन खान, इमरान भाटी, हारुन रशीद लुहार, अनवर हबीब खान, रिजवान खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मौलाना आजाद के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन मौलाना अब्दुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट के सचिव मोहम्मद अली पठान ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22