[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहरावणसर में आरएलपी की चुनावी सभा, सुमित्रा प्रजापत और कृष्ण कुमार महला को ग्रामीणों ने दिया समर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहरावणसर में आरएलपी की चुनावी सभा, सुमित्रा प्रजापत और कृष्ण कुमार महला को ग्रामीणों ने दिया समर्थन

मेहरावणसर में आरएलपी की चुनावी सभा, सुमित्रा प्रजापत और कृष्ण कुमार महला को ग्रामीणों ने दिया समर्थन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

मेहरावणसर : पंचायती राज चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के समर्थन में मेहरावणसर गांव में विशाल चुनावी सभा आयोजित हुई। सभा में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान गांव के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 24 से जिला परिषद प्रत्याशी सुमित्रा प्रजापत और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी कृष्ण कुमार महला को समर्थन देने की घोषणा की।

सभा में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और किसानों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। ग्रामीणों ने जनसमस्याओं से प्रत्याशियों को अवगत करवाया। इस पर प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

सभा को संबोधित करते हुए मामराज सारण ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा किसान, मजदूर और आमजन के हक की लड़ाई लड़ती आई है। मेहरावणसर की समस्याओं को जिला परिषद और पंचायत समिति में मजबूती से उठाया जाएगा। सुमित्रा प्रजापत और कृष्ण कुमार महला ग्रामीणों की आवाज बनेंगे।

दिनेश भामासी ने कहा कि गांवों में विकास की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है। अब जात-पात से ऊपर उठकर गांवों के विकास को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने आरएलपी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।

ताराचंद सारण ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव तक घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विकास के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

सभा के अंत में जिला परिषद प्रत्याशी सुमित्रा प्रजापत और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी कृष्ण कुमार महला ने ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर मेहरावणसर सहित पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। सभा का समापन नारों और प्रत्याशियों के माल्यार्पण के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22