[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जिला प्रमुख के लिए बाड़ाबंदी शुरू:भाजपा ने प्रत्याशियों को बुलाया, 20 नवंबर को जगह बदलेंगे, कांग्रेस अंतिम चरण के बाद करेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जिला प्रमुख के लिए बाड़ाबंदी शुरू:भाजपा ने प्रत्याशियों को बुलाया, 20 नवंबर को जगह बदलेंगे, कांग्रेस अंतिम चरण के बाद करेगी

सीकर में जिला प्रमुख के लिए बाड़ाबंदी शुरू:भाजपा ने प्रत्याशियों को बुलाया, 20 नवंबर को जगह बदलेंगे, कांग्रेस अंतिम चरण के बाद करेगी

सीकर : सीकर में पंचायत राज चुनावों के तहत सिर्फ एक चरण की वोटिंग बाकी है। भाजपा-कांग्रेस में जिला प्रमुख का पद कब्जाने के लिए होड़ मची है। सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है और कुल सदस्य संख्या 49 है। सीकर जिला परिषद में बहुमत के 25 सदस्यों का समर्थन को हासिल करने के लिए दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं। क्रॉस वोटिंग और पाला बदलने के डर से भाजपा ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है।

जिला परिषद की कुल 49 सीटों में से अब तक 2 चरणों में 37 वार्डों के लिए वोटिंग हो चुकी है। बचे हुए 12 वार्डों के लिए 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 20 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। जिला परिषद सदस्यों को टूटने से बचाने के लिए भाजपा ने 28 प्रत्याशियों की किशनगढ़ (अजमेर) में बाड़ाबंदी कर दी है। बचे हुए 9 प्रत्याशियों को दीपावली के बाद अब बाड़ाबंदी में शिफ्ट करने की तैयारी है।

20 नवंबर को बदलेगा ‘बाड़ा’

भाजपा की बाड़ेबंदी की जगह 20 नवंबर को बदल‌ दी जाएगी। 20 नवंबर को वोटों का रिजल्ट आने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को नई जगह शिफ्ट करने का प्लान है, वहीं असफल उम्मीदवारों को घर भेज दिया जाएगा। पिछली 2 बार से लगातार भाजपा जिला प्रमुख बनाने में सफल रही है, इसलिए इस बार भी भाजपा कोई गलती नहीं करना चाहेगी।

कांग्रेस की बाड़ाबंदी रिजल्ट के बाद

कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस सिर्फ जीते हुए प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी करेगी। हालांकि कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल के लिए अभी भी पूरी सावधानी बरती जा रही है और जिलाध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी लगातार प्रत्याशियों के संपर्क में हैं।

कुछ और सदस्य भी इस बाड़ाबंदी में शामिल हो सकते हैं। रणनीति के तहत, मतगणना के बाद हारने वाले सदस्यों को ही घर लौटने की अनुमति दी जाएगी, जबकि जीतने वाले सदस्यों को जिला प्रमुख के चुनाव तक सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में अभी बाड़ाबंदी शुरू नहीं हुई है, जिसे लेकर चर्चा है कि यह कदम अंतिम चरण के मतदान के बाद उठाया जा सकता है।

माकपा-आरएलपी बिगाड़ सकते हैं समीकरण

जिला परिषद की 49 सीटों में भाजपा 35 सीटों पर जीत का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी जिला प्रमुख के लिए जरूरी बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है। हालांकि, इन सबके बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

ये दोनों दल भाजपा-कांग्रेस के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं। ये दोनों दल अगर सीट जीतते हैं, तो जिला प्रमुख के चुनाव में इनकी भूमिका काफी महत्त्वपूर्ण होगी। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के लिए बहुमत जुटाना बड़ी चुनौती होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22