कांसरडा में शहीद सुरेश कुमार महरिया की मूर्ति का अनावरण:151 यूनिट रक्त जमा; सरपंच बोलीं- शहीद गांव का गौरव
कांसरडा में शहीद सुरेश कुमार महरिया की मूर्ति का अनावरण:151 यूनिट रक्त जमा; सरपंच बोलीं- शहीद गांव का गौरव
खंडेला : कांसरडा ग्राम पंचायत में शहीद सुरेश कुमार महरिया (सीआईएसएफ) की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर लगे रक्तदान शिविर में 151 यूनिट रक्त जमा हुआ। सरपंच दीपिका चौधरी ने भी रक्तदान किया।
151 यूनिट रक्त जमा हुआ
कार्यक्रम पंचायत भवन कांसरडा में हुआ। इसमें खंडेला विधायक सुभाष मील, महादेव सिंह खण्डेला और बंशीधर बाजिया शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले सोंथलिया तेजाजी मंदिर से कांसरडा तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बाइक और गाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। डीजे के साथ निकली रैली में युवाओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
तेजाजी मंदिर से कांसरडा तक तिरंगा रैली निकाली
मूर्ति के अनावरण के दौरान शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने उनके बलिदान को याद किया और परिवार का सम्मान किया। शहीद की शहादत को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान किया। दीपिका चौधरी को रक्तदान करते देख महिलाओं और युवाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहीद की याद में गांव रक्तदान और समाज सेवा के लिए आगे रहेगा। कार्यक्रम में कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528551


