छापोली करंट हादसा: मृतक परिवारों को मिले 5-5 लाख रुपए के चेक, पूर्व विधायक चौधरी व अधिकारियों ने सौंपी सहायता राशि
छापोली करंट हादसा: मृतक परिवारों को मिले 5-5 लाख रुपए के चेक, पूर्व विधायक चौधरी व अधिकारियों ने सौंपी सहायता राशि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के छापोली गांव में हुए दर्दनाक करंट हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को बुधवार को राज्य सरकार एवं विद्युत विभाग की ओर से 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के चेक सौंपे।
इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, तहसीलदार झड़ूराम, विद्युत निगम के सहायक अभियंता मनफूल महरिया तथा थानाधिकारी रामपाल मीणा मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है। इसकी भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से संभव नहीं है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
सहायता राशि मिलने पर क्षेत्रवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528725

