चिराना के बंद मकान के ताले टूटे:चोर 66 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गए; रिपोर्ट दर्ज
चिराना के बंद मकान के ताले टूटे:चोर 66 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गए; रिपोर्ट दर्ज
चिराना : चिराना के कुमावत चौक में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी और सोने-चांदी के गहने ले गए। मकान मालिक सोहन लाल कुमावत अहमदाबाद में रहते हैं। उन्होंने गोठड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़े। शुक्रवार सुबह सोहन लाल ने दिवाली की सफाई के लिए पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया। दूसरों की मदद से गेट खुलवाने पर चोरी का पता चला।
घर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा था। सोहन लाल की पत्नी के कमरे से 13 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी हुए। उनकी पुत्रवधू के कमरे से 53 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने ले जाए गए। रिपोर्ट में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही गई है।
सोहन लाल ने चोरी का सामान वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। पिछले महीने चिराना के मंदिरों में हुई चोरियों का भी अब तक पता नहीं चला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528726

