जवानों और शहीदों को नमन कर कुलोठ खुर्द के युवाओं ने मनाई दीपावली
नवयुवक मंडल ने सैनिकों के सम्मान में जलाए दीप, देशभक्ति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
कुलोठ खुर्द : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुलोठ खुर्द गांव में इस बार दीपावली का पर्व देशभक्ति और सैनिक सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। नवयुवक मंडल की ओर से देश की सीमाओं पर तैनात जवानों और मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए गांव के वीर सपूतों को नमन कर दीप प्रज्वलित किए गए।
सामाजिक कार्यकर्ता संदीप गोठवाल के नेतृत्व में नवयुवक मंडल की टीम ने भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे गांव के जवानों और शहीद वीरों के सम्मान में दीप जलाए। युवाओं ने इस पहल के माध्यम से संदेश दिया कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। वहीं, शहीदों का त्याग और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके सम्मान और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
नवयुवक मंडल की इस पहल ने दीपावली के उत्सव को देशभक्ति, सामाजिक एकता और सैनिक सम्मान से जोड़ दिया। युवाओं ने संदेश दिया कि जिन वीर जवानों की बदौलत देशवासी सुरक्षित माहौल में त्योहार मना पाते हैं, उन्हें याद करना और सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।
इस दौरान अमित खीचड़, सलामुद्दीन, टोनी महारानियां, रत्न सिंह, राहुल, पौनी, दीपेश, नीतीश, अमित, मोनू, मनिंदर, नरेंद्र, कौशल, उमेश, छोटियो, मुकेश सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524185


