धोद में किसान के खेत के मकान में आग लगी:रामबक्सपुरा में शॉर्ट सर्किट से 5 से 7 लाख रुपए का नुकसान; दमकल एक घंटे बाद पहुंची
धोद में किसान के खेत के मकान में आग लगी:रामबक्सपुरा में शॉर्ट सर्किट से 5 से 7 लाख रुपए का नुकसान; दमकल एक घंटे बाद पहुंची
धोद : धोद के रामबक्सपुरा में शॉर्ट सर्किट से किसान महावीर मूंड के खेत में बने कच्चे मकान में आग लग गई। किसान के मुताबिक, आग से करीब 5 से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आग में ड्रिप, ग्वार और प्याज के बीज, पशुओं का चारा और गेहूं जल गए। ये सामान खेत में इस्तेमाल के लिए रखा था।
आग लगने के बाद किसान ने पड़ोसियों की मदद से अपने और पड़ोसी के खेत में लगी ट्यूबवेल से पानी चलाकर आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग को सूचना देने के करीब एक घंटे बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक किसान और ग्रामीण आग बुझा चुके थे और सामान जल चुका था।
सूचना मिलने पर धोद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने दमकल के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि दमकल पहुंचने से पहले ही किसान का लाखों रुपए का सामान जल गया।
धोद नगरपालिका बनने के बावजूद यहां दमकल की गाड़ी नहीं है। आग लगने पर सीकर या लोसल से दमकल बुलानी पड़ती है। दूरी के कारण गाड़ी को मौके पर पहुंचने में समय लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर दमकल की व्यवस्था नहीं होने से आग लगने पर लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521870


