नीमकाथाना में चलती बलेनो कार में आग लगी:चार लोगों ने कूदकर जान बचाई, कार और तीन मोबाइल जले
नीमकाथाना में चलती बलेनो कार में आग लगी:चार लोगों ने कूदकर जान बचाई, कार और तीन मोबाइल जले
नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके में ढाणी हेमावाली चौराहे के पास चलती बलेनो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कार में चार लोग सवार थे। आग लगते ही सभी ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जल गई। कार में रखे तीन लोगों के मोबाइल फोन भी जलकर राख हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521870


