स्यालोदड़ा में एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता:जूनियर क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच, श्री झुझार क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया
स्यालोदड़ा में एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता:जूनियर क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच, श्री झुझार क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में सोमवार को एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में जूनियर क्रिकेट क्लब ने श्री झुझार क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया।
जूनियर क्रिकेट क्लब 6 विकेट से जीती
श्री बाबा झुझार स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री झुझार क्रिकेट क्लब ने 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबला आखिरी गेंद तक चला।

स्यालोदड़ा में हर साल दीपावली के अगले दिन यह प्रतियोगिता होती है। इसमें आसपास के गांवों के सीनियर और जूनियर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना, आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में एडवोकेट सुरेंद्र जांगिड़, उदमी खान, संदीप जांगिड़, अनवर खान, अजय खरा, सुनील गुर्जर, एडवोकेट रामसिंह गुर्जर, बलबीर डाबला, सद्दाम खान, अनिल वर्मा, धोलाराम वर्मा, राकेश वर्मा, संदीप, पाला, काली, गौरव, गोरीशंकर, काली, संजीत, टिन्नू, अशोक सैनी, रिंकू डाबला, जीएल बायला, शिम्बू डाबला, परवीन गुर्जर, उमेश जांगिड़, कृष्ण कुमार, सिरोहीवाल, विनोद कुमार, नरेश, मंगल सैनी, सुगनचंद सैनी और राजेश एम्पायर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521864


