[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रधानों की साख दांव पर, दो वार्डों में बगावत:अलसीसर पंचायत समिति की हॉट सीटों का पूरा गणित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलसीसरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रधानों की साख दांव पर, दो वार्डों में बगावत:अलसीसर पंचायत समिति की हॉट सीटों का पूरा गणित

पूर्व प्रधानों की साख दांव पर, दो वार्डों में बगावत:अलसीसर पंचायत समिति की हॉट सीटों का पूरा गणित

अलसीसर : अलसीसर पंचायत समिति चुनाव में इस बार अलसीसर के दो वार्डों में मुकाबला राजनीतिक दलों से ज्यादा पुराने राजनीतिक चेहरों की साख का बन गया है। यहां तीन पूर्व प्रधानों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है। वार्ड 6 में कांग्रेस के पूर्व प्रधान घासीराम पूनिया ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय ताल ठोक दी है। वहीं, उनकी पूर्व प्रधान पत्नी बरजी ने भी वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। दूसरी तरफ वार्ड 12 में भाजपा ने पूर्व प्रधान विमला चौधरी को मैदान में उतारा है।

बरजी देवी
बरजी देवी

वार्ड 6 : कांग्रेस के पूर्व प्रधान की बगावत, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को चुनौती

अलसीसर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस के लिए चुनावी चुनौती घर के भीतर से ही खड़ी हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रधान घासीराम पूनिया को पार्टी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया। घासीराम पूनिया वर्ष 1995 से 2000 तक पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। घासीराम पूनिया निवर्तमान प्रधान भी है। वार्ड 6 में कांग्रेस ने बीरबल सिंह को टिकट दी है।

घासीराम पूनिया कांग्रेस से निवर्तमान प्रधान हैं। पूनिया 2020 चुनाव में वार्ड 6 से कांग्रेस की टिकट पर सदस्य चुने गए और बाद में प्रधान बने। 2020 में कांग्रेस को 12 सीटें मिली थी। भाजपा को 7 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था।

वार्ड 12 : पूर्व प्रधान विमला चौधरी के सामने निर्दलीय चुनौती

वार्ड संख्या 12 में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने पूर्व प्रधान विमला चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वे वर्ष 2010 से 2015 तक पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी हैं।

विमला चौधरी
विमला चौधरी

कांग्रेस ने मोनिका कुमारी को टिकट दिया है।

भाजपा की विमला के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी के अलावा घासीराम पूनिया की पत्नी बरजी देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62