[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपालिका सफाईकर्मियों की छुट्टी पर लोगों ने की सफाई:विवेकानंद मित्र परिषद ने चिड़ावा में पटाखे और कचरा हटाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नगरपालिका सफाईकर्मियों की छुट्टी पर लोगों ने की सफाई:विवेकानंद मित्र परिषद ने चिड़ावा में पटाखे और कचरा हटाया

नगरपालिका सफाईकर्मियों की छुट्टी पर लोगों ने की सफाई:विवेकानंद मित्र परिषद ने चिड़ावा में पटाखे और कचरा हटाया

चिड़ावा : दीपावली के बाद आज नगरपालिका के सफाईकर्मी छुट्टी पर रहे। चिड़ावा के विवेकानंद चौक में कचरा देखकर विवेकानंद मित्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। परिषद संरक्षक संजय दाधीच और रोहिताश्व महला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे विवेकानंद चौक में झाड़ू लगाई। उन्होंने पटाखों और दूसरे कचरे को इकट्ठा किया।

परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान लोगों को सफाई में सहयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

अभियान में परिषद संरक्षक महेश धन्ना, शशिकांत तिवाड़ी, परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी, मुकेश बजावा वाला, डॉ. सीएम भारद्वाज, कमलकांत पुजारी, प्रदीप, पंकज सैनी, वीरेंद्र शर्मा, रमेश कोतवाल और बुधराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62