पिलोद में बाइक सांड से टकराई, दो युवक घायल:कीस्टोन कॉलेज के पास हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी
पिलोद में बाइक सांड से टकराई, दो युवक घायल:कीस्टोन कॉलेज के पास हुआ हादसा, अस्पताल में इलाज जारी
धुलवा : पिलोद-लोहारू रोड पर कीस्टोन कॉलेज के पास सोमवार शाम अचानक बाइक के सामने निराश्रित पशु आ जाने से हादसा हो गया। बाइक सांड से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहतक, हरियाणा निवासी सोनू (26) पुत्र विनोद और आदित्य (28) पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सड़क पर अचानक निराश्रित पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2521870


