[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिवाली के बंपर ऑफर के लालच में न आएं, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिवाली के बंपर ऑफर के लालच में न आएं, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता

साइबर सैल ने किया अलर्ट, असली जैसी दिखने वाली खरीदारी की कड़ियों से हो सकती है ऑनलाइन ठगी

झुंझुनूं : दीपावली के त्योहार को देखते हुए ऑनलाइन खरीदारी पर आकर्षक छूट और बंपर ऑफर की भरमार है। कहीं सामान पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, तो कहीं महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद पर बिना ब्याज कर्ज का लालच दिया जा रहा है। इन आकर्षक प्रस्तावों के बीच साइबर सैल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

साइबर ठग त्योहार के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को निशाना बनाने के लिए असली जैसी दिखने वाली फर्जी कड़ियां भेज रहे हैं। इन पर क्लिक करते ही लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं और उनके बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है।

साइबर सैल के अनुसार, किसी भी अनजान संदेश या संदिग्ध कड़ी के जरिए मिले बंपर ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। खरीदारी से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यम से ही ऑफर की पुष्टि करें। सस्ते सामान और भारी छूट के लालच में अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62