6 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पिलानी पुलिस ने देवरोड़ से पकड़ा; पोक्सो और SC/ST सहित कई केस दर्ज
6 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पिलानी पुलिस ने देवरोड़ से पकड़ा; पोक्सो और SC/ST सहित कई केस दर्ज
चूरू : चूरू के सिद्धमुख थाने में दर्ज मामले में 6 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पिलानी पुलिस ने देवरोड़ से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।
सीआई अलका विश्नोई ने बताया कि दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे महिपाल पुत्र शिवप्रसाद, निवासी देवरोड़ को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया।
रिकॉर्ड की जांच और पूछताछ में पता चला कि महिपाल सिद्धमुख थाने के एक मामले में 6 साल से फरार था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
चूरू पुलिस अधीक्षक ने उसकी लंबे समय से फरारी और आपराधिक मामलों में संलिप्तता को देखते हुए गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। महिपाल के खिलाफ जयपुर, झुंझुनू और चूरू के अलग-अलग थानों में पोक्सो और SC/ST समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।
पिलानी पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना सिद्धमुख थाने को दे दी है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को सिद्धमुख पुलिस के हवाले किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2516567
