पुलिस की एफआईआर में निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पहुंचे डाबड़ी बलौदा के ग्रामीण, बोले- चुनावी रंजिश में नाम जोड़े गए
पुलिस की एफआईआर में निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप:झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पहुंचे डाबड़ी बलौदा के ग्रामीण, बोले- चुनावी रंजिश में नाम जोड़े गए
झुंझुनूं : झुंझुनूं के देलसर कलां गांव हत्याकांड को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मामले में दर्ज दो एफआईआर में निर्दोष लोगों के नाम शामिल करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को डाबड़ी बलौदा के ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोष लोगों के नाम हटाने की मांग की।
ग्रामीणों के दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते कुछ लोगों ने अपने बचाव में दूसरे पक्ष के लोगों को भी हत्या के मामले में नामजद करवा दिया। संदीप बलौदा ने आरोप ने कहा कि उनका, अनिल और सुभाष का नाम एफआईआर में गलत तरीके से शामिल करवाया गया है। इसी प्रकार दूसरी एफआईआर संख्या 240/2026 में कृष्ण कुमार का नाम भी गलत रूप से दर्ज करवाने का आरोप है।

घटना के समय डाबड़ी बलौदा में होने का दावा
ज्ञापन के अनुसार, 4 नवंबर की रात संदीप बलौदा अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ डाबड़ी बलौदा स्थित अपने ऑफिस में पंचायत चुनाव में पड़े वोटों का आकलन कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि देलसर कलां में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है और गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर संदीप और उनके साथ मौजूद ग्रामीण देलसर कलां पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस मृतक और घायलों को हॉस्पिटल ले जा चुकी थी। मौके पर करीब 250 लोग मौजूद थे।
संदीप ने बताया- देलसर कलां उनकी मां के पंचायत समिति चुनाव क्षेत्र में आता है। ऐसे में वहां के ग्रामीणों ने उनसे घटना की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रशासन के माध्यम से न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसी घटनाक्रम के बाद उनका नाम हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल करवा दिया गया।
दो एफआईआर में 4 लोगों के नाम गलत जोड़ने का आरोप
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि संजीव कुमार पुत्र शिवकरण निवासी लोगड़ा कलां की ओर से दर्ज एफआईआर संख्या 241/2026 में संदीप बलौदा, अनिल पुत्र पालाराम और सुभाष पुत्र भागीरथ के नाम गलत तरीके से शामिल करवाए गए हैं।
वहीं, पंकज खीचड़ की ओर से दर्ज एफआईआर संख्या 240/2026 में कृष्ण कुमार पुत्र श्रवण कुमार का नाम गलत दर्ज करवाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि ये सभी घटना के समय डाबड़ी बलौदा में मौजूद थे। उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों की उस समय की मौजूदगी की जांच करने की मांग की है।
मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी लगाए आरोप
ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड और घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि मृतक पंजाब का कुख्यात अपराधी था और फरारी के दौरान देलसर कलां में रह रहा था। ग्रामीणों ने मामले में प्रशासन से बेवजह जोड़े गए नाम हटाने और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2516185


