समिति ने दिव्यांग पंडित को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी:कस्बे के प्रबुद्ध जनों ने चाबी सौंपी; समाज सेवा का संदेश
समिति ने दिव्यांग पंडित को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी:कस्बे के प्रबुद्ध जनों ने चाबी सौंपी; समाज सेवा का संदेश
डूंडलोद : डूंडलोद रतिबन आश्रम सेवा समिति की ओर से दिव्यांग पंडित महेंद्र कुमार जोशी को इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की गई । कस्बे के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में राघवेंद्र सिंह बोनी बना ने पंडित जोशी को स्कूटी की चाबी भेंट की । समिति का आभार प्रकट करते हुए पंडित महेंद्र जोशी ने कहा कि स्कूटी मिलने से उनके पांडित्य कर्म से जुड़े दिन प्रतिदिन के कार्यों के संपादन में सुगमता आएगी।
समिति के अध्यक्ष महेश सिंह बडगुर्जर ने आगंतुकों का स्वागत करते हुवे समिति के द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार ने सभी का आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा ,मुकेश पारीक, सुभाष चंद्र भूत, भीम सिंह बडगुर्जर ,सुरेश नुवावाला ,बसंत कनोडिया, सीताराम जीनगर, शेर सिंह धाबाई ,राधे श्याम सैनी, किशन सिंह उदावत ,नारायण शास्त्री, सुभाष खंडेलवाल, सत्तू सिंह उदावत, हरपाल सिंह ,मोती सिंह उदावत, ललित अग्रवाल, रामनाथ ढाका, नवल सिंह और घनश्याम भास्कर सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2516113


