[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा

छह पंचायत समितियों में 14 नवंबर को होगा मतदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान मतदान केंद्रवार ईवीएम मशीनों का आवंटन किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू और चूरू उत्तर पंचायत समितियों में 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इससे पहले 26 अक्टूबर को प्रथम रेंडमाइजेशन में पंचायत समितिवार 130 प्रतिशत ईवीएम आवंटित की जा चुकी हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान नारायण बेनीवाल, असलम खोखर, डॉ. राहुल कस्वां, विद्याधर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini