पंचायतीराज चुनाव को लेकर राठौड़ और विधायक सहारण ने गांवों में किया जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीणों से किया संवाद, विकास के मुद्दों पर की चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव को लेकर भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
दोनों नेताओं ने निबीनासर, सातड़ा, मोलीसर बड़ा, सहनाली छोटी, सहनाली बड़ी, मेघसर, श्योपुरा, देपालसर, थैलासर, ऊंटवालिया, खासोली, ढांढर और रामसरा सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
राठौड़ ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाएं ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश और देश के विकास का आधार है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
इस दौरान अंकिता कुमारी, लक्ष्मा देवी न्योल, बाबूलाल तालनिया, सुमन मील, ज्योति चांवरिया, सत्यनारायण स्वामी, राधेश्याम, पेमाराम मेघवाल, भानीराम, कमल रामसरा, किशोर कुमार, नानक राम स्वामी, गोपाल न्योल, शिशराम, राजकुमार रोयन, श्रवण स्वामी, विक्रम सिंह, मदन सिंह, जगदीश स्वामी, भागीरथ और बुधाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516099
