[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सगाई के बाद मंगेतर ने युवती से किया रेप:कई बार बनाया शिकार, घर छोड़कर जाने पर हुआ खुलासा; दिल्ली में दर्ज हुई FIR


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सगाई के बाद मंगेतर ने युवती से किया रेप:कई बार बनाया शिकार, घर छोड़कर जाने पर हुआ खुलासा; दिल्ली में दर्ज हुई FIR

सगाई के बाद मंगेतर ने युवती से किया रेप:कई बार बनाया शिकार, घर छोड़कर जाने पर हुआ खुलासा; दिल्ली में दर्ज हुई FIR

सीकर : सीकर में 19 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती के मंगेतर ने ही उसके साथ रेप किया। मां से नाराज होकर युवती दिल्ली चली गई। वहां पुलिस ने उससे पूछा तो युवती ने अपने साथ रेप होना बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साल पहले हुई थी सगाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 साल की युवती सीकर जिले की रहने वाली है। करीब 1 साल पहले घरवालों ने उसकी सगाई पड़ोसी कस्बे के रहने वाले एक युवक से करवा दी थी। युवक ने अगस्त से अक्टूबर के बीच कई बार युवती के साथ घर जाकर रेप किया। युवती के विरोध करने पर वह बोलता कि अब तो शादी होने वाली है।

नाराज होकर दिल्ली चली गई युवती

हाल ही में किसी बात को लेकर युवती का अपनी मां से झगड़ा हो गया। ऐसे में युवती नाराज होकर ट्रेन में बैठकर दिल्ली चली गई। वह काफी देर तक स्टेशन पर घूमती मिली। ऐसे में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की।

दिल्ली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

तब उसने बताया कि मंगेतर ने ही उसके साथ रेप किया है। ऐसे में दिल्ली में जीरो नंबर की FIR दर्ज हुई जो बाद में सीकर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई। अब पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini