Russia’s Wagner Group : रूस में भाड़े के सैनिकों का समूह क्यों बना सेना के लिए चुनौती, क्या है इसकी पूरी कहानी?
वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेकने का एलान कर दिया। प्रिगोझिन ने आरोप लगाया रूसी सैन्य नेतृत्व उनके लोगों पर हमले करा रहा है। आखिर ये वैगनर ग्रुप क्या है? ये कैसे काम करता है?आइये जानते हैं…

Russia’s Wagner Group : यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूस के वैगनर समूह के प्रमुख ने रूसी रक्षा मंत्रालय के खिलाफ बगावत कर दी है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की बगावत के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। प्रिगोझिन रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के मालिक हैं। प्रिगोझिन ने रूसी सेना के मुख्यालय रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जे के लिए अपने लड़ाकों को भी भेजने की बात कही है। हथियारबंद बगावत के आरोप में प्रिगोझिन को 20 साल की सजा हो सकती है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन बड़े संकट में घिर गए हैं। रूस की शक्तिशाली प्राइवेट आर्मी समूह वैगनर ने बगावत कर दी है। मॉस्को हाई-अलर्ट पर है। राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रूस में तख्तापलट होने की आशंका जताई जा रही है। यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूसी भाड़े के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन और सैन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध अब खुलकर सामने आ गया है। वैगनर समूह के 25, 000 सैनिक मरने मारने के लिए तैयार हैं।
मॉस्को आने वाले हाई-वे बंद किए गए
वैगनर ग्रुप के लड़ाके मोर्चे पर है। वैगनर चीफ ने रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। मॉस्को आने वाले हाई-वे को बंद किया गया है। वैगनर का दावा है कि रूसी सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर भी मार गिराया गया है। रोस्टोव के गवर्नर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। वैगनर ने ये भी दावा किया है कि उनकी आर्मी ने रोस्तोव शहर में कई जगह पर कब्जा कर लिया है। रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।
वैगनर ग्रुप भाड़े के सैनिकों की एक निजी सेना है जो यूक्रेन में नियमित रूसी सेना के साथ लड़ रही है। एक समय पुतिन के सहयोगी रहे प्रिगोजिन ने हाल के महीनों में मॉस्को के साथ लगातार कड़वी दुश्मनी को अंजाम दिया है।
25,000 सैनिक मरने मारने को तैयार
वैगनर के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि उनकी 25,000-मजबूत सेना “मरने के लिए तैयार” है क्योंकि उन्होंने रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कसम खाई थी। येवगेनी प्रिगोजिन ने एक नए ऑडियो संदेश में कहा, “हम सभी मरने के लिए तैयार हैं। “हम रूसी लोगों के लिए मर रहे हैं। हम अपनी मातृभूमि और रूसी नागरिकों के लिए खड़े हैं। उन्हें ऐसे लोगों से मुक्ति मिलनी चाहिए जो आम लोगों की हत्या कर रहे हैं। येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा कि वे अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को नष्ट कर देंगे।
मॉस्को ने सुरक्षा बढ़ायी
वैगनर कसैनिक समूह की धमकियों के बाद रूस ने सैन्य वाहनों को तैनात किया है और सरकारी सुविधाओं और प्रमुख स्थानों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। मॉस्को में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
आखिर ये वैगनर ग्रुप क्या है? ये कैसे काम करता है? क्या है वैगनर समूह की ताकत? इस ग्रुप पर क्या आरोप लगते रहे हैं? प्रिगोझिन कौन हैं? प्रिगोझिन कैसे इस प्राइवेट आर्मी के मुखिया बने? आइये जानते हैं…
अभी क्या हुआ है?
वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेकने का एलान कर दिया। प्रिगोझिन ने आरोप लगाया रूसी सैन्य नेतृत्व उनके लोगों पर हमले करा रहा है। प्रिगोझिन के एलान के चंद घंटे पहले ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन पर सशस्त्र विद्रोह करने का आरोप लगाया था। दरअसल, बीते कुछ महीनों से प्रिगोझिन लगातार रूसी रक्षा मंत्री, सर्गेई शोइगु और यूक्रेन में सेना के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर हमलावर हैं। प्रिगोझिन का आरोप है कि ये दोनों अधिकारी जानबूझकर वैगनर लड़ाकों को कम आपूर्ति कर रहे हैं।
इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में “स्वयंसेवक संरचनाओं” को जून के अंत तक सरकार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करना होगा। सरकार की इस घोषणा में वैगनर समूह का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन इस कदम को सरकार द्वारा वैगनर समूह पर अधिक नियंत्रण हासिल करने के प्रयास के रूप में देखा गया। इसके बाद प्रिगोझिन ने बयान जारी कर घोषणा की कि उनकी सेना इस तरह के किसी भी अनुबंध का बहिष्कार करेगी।

विद्रोहियों को मिलेगी कड़ी सजा- पुतिन
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि आज हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं वह आंतरिक विश्वासघात है। हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की आवश्यकता है। जो कोई भी विद्रोह के पक्ष में कदम उठाएगा उसे सजा मिलेगी। पुतिन ने बताया कि रूसी सेना हीरो की तरह काम कर रही है। वह आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि वैगनर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुतिन बातों से साफ है कि वह यूक्रेन को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच विद्रोहियों को सरेंडर करने को कहा गया है।
रूसी मीडिया ने प्रिगोजिन के हवाले से कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसमें रोस्तोव की सड़कों और मिलिट्री हेडक्वार्टर के बाहर वैगनर के लड़ाके और बख्तरबंद गाड़ियां नजर आ रही हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हालात को देखते हुए रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन को रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मामलों के मंत्रालय और नेशनल गार्ड से लगातार इस मामले पर जानकारी मिल रही है।
मॉस्को आने वाले हाई-वे बंद किए गए
वैगनर ग्रुप के लड़ाके मोर्चे पर है। वैगनर चीफ ने रूस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। मॉस्को आने वाले हाई-वे को बंद किया गया है। वैगनर का दावा है कि रूसी सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर भी मार गिराया गया है। रोस्टोव के गवर्नर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। वैगनर ने ये भी दावा किया है कि उनकी आर्मी ने रोस्तोव शहर में कई जगह पर कब्जा कर लिया है। रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है।