जर्मन टूरिस्ट का मोबाइल छीनकर भागा युवक, CCTV में कैद:हवेलियां देखने आए 20 टूरिस्ट्स दल के साथ घूम रहा था, लोगों ने पीछा कर पकड़ा
जर्मन टूरिस्ट का मोबाइल छीनकर भागा युवक, CCTV में कैद:हवेलियां देखने आए 20 टूरिस्ट्स दल के साथ घूम रहा था, लोगों ने पीछा कर पकड़ा
झुंझुनूं : झुंझुनूं के टूरिज्म कस्बे मंडावा में जर्मनी से आए एक टूरिस्ट का मोबाइल युवक छीनकर भाग गया। टूरिस्ट मोबाइल वापस लेने के लिए उसके पीछे दौड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और मोबाइल वापस लेकर टूरिस्ट को सौंप दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद विदेशी टूरिस्ट्स की सुरक्षा और उन्हें परेशान करने वाले लोगों की गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं।
जर्मन टूरिस्ट के हाथ से मोबाइल छीनकर भागा युवक
मंडावा में जर्मनी के करीब 20 सदस्यों का एक टूरिस्ट दल घूमने आया हुआ था। दल के सदस्य ऐतिहासिक हवेलियां और टूरिस्ट स्पॉट देखने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने जर्मन टूरिस्ट के हाथ से मोबाइल छीना और भागने लगा।
अचानक हुई घटना से टूरिस्ट घबरा गया, लेकिन वह मोबाइल वापस लेने के लिए युवक के पीछे दौड़ पड़ा। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने भी युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद मोबाइल वापस लेकर टूरिस्ट को सौंप दिया गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में युवक मोबाइल छीनकर भागता नजर आ रहा है।

टूरिस्ट्स के पीछे घूमते हैं लपके, खरीदारी के लिए बनाते हैं दबाव
मंडावा में विदेशी टूरिस्ट्स के पीछे घूमने वाले लपकों की मौजूदगी भी समस्या बनती जा रही है। टूरिस्ट्स जैसे ही हवेलियों और दूसरे टूरिस्ट स्पॉट की ओर जाते हैं, कई लोग उनके पीछे लग जाते हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके पास गाइड के तौर पर काम करने का लाइसेंस नहीं है। ये टूरिस्ट्स को रास्ते में रोककर अपना सामान बेचने और खरीदारी करने के लिए दबाव बनाते हैं।
टूरिस्ट हेल्प फोर्स के दो कर्मचारी तैनात, फिर भी नहीं रुक रही मनमानी
विदेशी टूरिस्ट्स की सुरक्षा और निगरानी के लिए सरकार की ओर से टूरिस्ट हेल्प फोर्स के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद टूरिस्ट्स को परेशान करने और उनके पीछे घूमने वाले लोगों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। मंडावा में विदेशी टूरिस्ट्स की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
बिना लाइसेंस घूमने वालों की जानकारी पुलिस को देते हैं
टैप इंचार्ज हरिसिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस वाले गाइड या अन्य व्यक्ति टूरिस्ट्स के साथ घूमते हुए मिलते हैं, तो उनकी पहचान और फोटो लेकर पुलिस थाने में दी जाती है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने का अधिकार टूरिस्ट हेल्प फोर्स के पास नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2515574


